फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The friend himself had got the precious shawls and sarees looted

Hapur News: दोस्त ने ही कराई थी कीमती शॉल व साड़ियों की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
The friend himself had got the precious shawls and sarees looted
सिंभावली पुलिस ने पकड़े आरोपी। संवाद
हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने 25 अगस्त की देर रात हाईवे पर दोस्तों का माल हड़पने के उद्देश्य से एक युवक द्वारा ही अपने चार साथियों से मिलकर कीमती शॉल व साड़ियों की लूट कराई गई थी। मामले में घटना की रात ही युवक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को लूट की सूचना दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए लूट के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 20 लाख रुपये की कीमत के 111 शॉल, घटना में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल व अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस मास्टरमाइंड के तीन साथियों की अभी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी सुमित तोमर व उनकी टीम ने साबिर व शादाब निवासी मोहल्ला जगतपुर जिला बरेली को बक्सर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी साबिर लूट की घटना का मास्टरमाइंड है। 25 अगस्त की रात करीब एक बजे आरोपी साबिर अपने दोस्त वसीम, वाहिद रजा, मोहम्मद महबूब व कार चालक नूर अहमद के साथ दिल्ली से कीमती 133 शॉल व दो साड़ियां लेकर बरेली लौट रहे थे। यह सभी माल इन पांचों लोगों का ही था।
विज्ञापन

गांव फरीदपुर सिंभावली हाईवे पर पहुंचने पर आरोपी साबिर द्वारा पहले से दी गई जानकारी के अनुसार कार सवार उसके ही चार अन्य साथियों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रुकवा लिया था। जिनमें आरोपी शादाब भी शामिल था। इस दौरान आरोपियों ने शक न हो साबिर, वसीम, वाहिद रजा, मोहम्मद महबूब व कार चालक नूर अहमद को तमंचों की बटों से बुरी तरह पीटा भी था। इसके बाद आरोपी कार में रखी करीब 25 लाख रुपये के शॉल व दो साड़ियों व कार चालक नूर अहमद के दो मोबाइल फोन लूटकर वहां से भाग गए। लूट की इस घटना की सूचना सर्वप्रथम डायल 112 पर कॉल कर आरोपी साबिर ने पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसीम ने कराई थी मामले की रिपोर्ट दर्ज --
इस संबंध में वसीम ने 30 अगस्त को थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच में मामला पुलिस को संदिग्ध लगा। इसके बाद जांच में पता चला कि इस पूरी लूट की घटना को कराने वाला मास्टरमाइंड साबिर निकला। जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अब साबिर के तीन साथियों की तलाश कर रही है। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed