फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The doors of temples remained closed due to lunar eclipse

Hapur News: चंद्रग्रहण के चलते बंद रहे मंदिरों के कपाट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
The doors of temples remained closed due to lunar eclipse
हापुड़। चंद्रग्रहण के चलते रविवार को दोपहर बाद सूतक लगने के बाद शहर भर के मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। सूतक के दौरान मंदिरों में पूजा नहीं की गई। सभी मंदिरों के पुजारी एवं महंतों ने अखंड जाप किया।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. संतोष तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण रात 9:57 बजे से शुरू होकर रात 1:26 बजे समाप्त पर हुआ। चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले तथा सूर्यग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है। रविवार को चंद्रग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 मिनट से शुरू हो गया। सूतक के कारण आरती और भोग के बाद शहर के चंडी मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री मंशा देवी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित सभी मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

वहीं भक्त मंडली की ओर से जगह-जगह भगवान नाम संकीर्तन किया गया। भक्तों ने शाम की आरती एवं पूजा नहीं की बल्कि घरों में महिलाओं ने कीर्तन एवं अखंड जाप किया। चंद्रग्रहण के बाद दान पुण्य के लिए नमक, मूंग उड़द खिचड़ी, अन्न, वस्त्र, माया, सतनजा दान निकालकर रख दिया गया। जिसे लोग सोमवार के दिन पुण्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed