फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The DM got angry over waterlogging and drained water from the underpass

Hapur News: जलभराव पर भड़कीं डीएम तो अंडरपास से निकाला पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The DM got angry over waterlogging and drained water from the underpass
सबली सर्विस रोड पर भरे पानी को निकलाते पानी का टेंकर।संवाद - फोटो : सांकेतिक
हापुड़। बारिश के बाद हाईवे-09 पर मुख्य अंडरपासों के नीचे हुए जलभराव से हजारों वाहन चालकों को हो रही परेशानी का डीएम कविता मीना ने संज्ञान लिया। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पंपिंग सेट लगाकर और टैंक के माध्यम से पानी निकलवाया गया। वहीं, जर्जर हुई सड़क की मरम्मत भी शुरू कराई गई है।
रविवार की रात और सोमवार को हुई बारिश के कारण हाईवे-09 के किनारे बनी सर्विस रोड और अंडरपास में पानी भर गया। मंगलवार की सुबह तक भी अंडरपासों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भरा था। इस कारण निजामपुर कट बंद होने से हाईवे-09 के मुख्य मार्ग पर यातायात का डायवर्जन लागू है। हापुड़ की ओर से दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा की तरफ जाने वाले हजारों वाहनों को इसी वैकल्पिक मार्ग से भी निकाला जा रहा है। वाहन सबली, पूठा हुसैनपुर, जेएमएस कॉलेज के बाहर बनी सर्विस रोड, ततारपुर के अंडरपास से होकर निकल रहे हैं लेकिन जलभराव के कारण हजारों लोग परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

कई वाहन पानी में फंसकर बंद व खराब भी हुए। वहीं, जलभराव के कारण सड़क भी टूट गई। इसे लेकर मंगलवार के अंक में संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसका डीएम कविता मीना ने संज्ञान लिया और एनएचएआई के अधिकारियों को समाधान के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed