फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The cuts were running AC.

कटिया डालकर चला रहे थे एसी, 10 दबोचे

Fri, 23 Jun 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 23 Jun 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
The cuts were running AC.
बिजली - फोटो : अमर उजाला

आलीशान कोठियों में रहने वाले उपभोक्ता भी कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली निगम की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मेरठ रोड स्थित पॉश इलाके में छापेमारी कर 10 लोगों को कटिया डालकर एसी चलाते पकड़ लिया। कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप है।

विज्ञापन


बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली निगम के अफसर सख्त हो गए हैं। आए दिन औसतन 100 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। बावजूद इसके उपभोक्ता दिन ढलते ही कटिया डालने से नहीं चूक रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी अधिक हो रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को एसडीओ द्वितीय दिपांशु सहाय को सूचना मिली कि मेरठ रोड आवास विकास के पॉश इलाके में बिजली चोरी हो रही है। रात करीब 11 बजे वह टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। वहां सात लोग मीटर कनेक्शन होते हुए भी कटिया के सहारे एसी चलाते पकड़ में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन सिर्फ दो किलोवाट के हैं, वह चोरी की बिजली से तीन-तीन एसी चला रहे थे। मामले की गंभीरता पर एसडीओ ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी हैं। वहीं छह लोगों ने समन शुल्क जमा कर दिया है।

देहात अंचल में कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में 68 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दिपांशु सहाय ने बताया कि रात के समय छापेमारी के दौरान 10 उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ में आए हैं। सभी के घर मीटर कनेक्शन थे, फिर भी चोरी की बिजली से एसी चला रहे थे।

कटिया डालकर चोरी करने वाले विजेंद्र त्यागी, कांति देवी, राम प्रसाद, अशोक कुमार, राम प्रकाश, कृष्ण पाल, राम किशन ने समन जमा कर दिया है, वहीं राधा देवी, नरेंद्र, विजेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

बाबूगढ़ छावनी में शुक्रवार को बिजली के तार बदलने गई टीम के साथ स्थानीय लोगों ने हाथापाई की। इस संबंध में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी है। बाबूगढ़ छावनी के मोहल्ला होली चौक में विद्युत तार जर्जर हो चुके थे, जिसकी स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की थी।

इसे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम तार व एंगल बदलने के लिए पहुंची। विभाग के कर्मचारियों ने लोगों के घरों पर एंगल लगाना शुरू किया तो उपभोक्ता इसका विरोध करने लगे। लोगों ने कहा कि एंगल लगवाने से उनके घरों में दरारें आ सकती हैं।

इसके बाद उपभोक्ताओं ने टीजीटू ओमवीर सिंह व अवर अभियंता राधेश्याम यादव के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर दर्जनों मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए और कार्य रुकवा दिया। लोगों का विरोध बढ़ता देख टीम वापस आ गई।


इस संबंध में अवर अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी है। अवर अभियंता राधेश्याम यादव ने बताया कि तार बदलने के दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ अभद्रता कर दी, जिससे टीम वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed