फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The contractor threatened the engineer when he asked for the machine back

Hapur News: मशीन वापस मांगने पर ठेकेदार ने इंजीनियर को दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The contractor threatened the engineer when he asked for the machine back
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ददायरा रेलवे लाइन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान दी गई मशीन वापस मांगने पर ठेकेदार ने इंजीनियर के साथ गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रहाटे ले आऊट उमरेड जिला नागपुर निवासी हरीभाउ अतेह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह ओम के इंफ्राकन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करते हैं। वर्तमान में उनकी कंपनी ब्रिज नंबर-89 पर कार्य कर रही हैै। कंपनी ने कामिल अली निवासी गांव मोहर्का जिला अमरोहा को एच बीम स्लीपर बदलने का ठेका दे रखा है। 19 अगस्त को कामिल को एबिनस्टक कोर ड्रिल मशीन काम करने के लिए दी गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अगस्त को आरोपी दुलेंद्र कुमार कुर्रे के सामने इस मशीन को लेकर गया था। उन्होंने मशीन वापस मांगी तो आरोपी ने मशीन देने से उन्हें इन्कार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने गाली गलौज कर उन्हें व दुलेंद्र कुमार को जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने आरोपी का वर्क ऑर्डर भी रद्द कर दिया है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इंजीनियर की तहरीर पर कामिल अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed