फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The city will shine with lamps, Diwali will be celebrated in every house

Hapur News: दीपों से जगमगाएगा शहर, हर घर मनेगी दीवाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The city will shine with lamps, Diwali will be celebrated in every house
हापुड़। अयोध्या के दीपों से जगमग होने के साथ ही आज जिले में दीपोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहरवासियों में भी धार्मिक उल्लास देखने को मिल रहा है। सोमवार को सभी मंदिरों में रामचरित्र मानस का पाठ और दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए मंदिर रंग बिरंगी लाइटों से जगमग हो चुके हैं और सड़कें व बाजार भी रंग बिरंगी लाइटों से जगमग हैं। घरों के साथ प्रतिष्ठानों पर दीप जलाकर दिवाली मनाई जाएगी।
विज्ञापन


शहर में पिछले काफी दिनों ने अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारी चल रही थी, जो अब पूरी हो चुकी है। आज शहरवासियों को इंतजार खत्म हो जाएगा। शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पूरे शहर के बाजार, प्रतिष्ठानों, चौराहे झालर, पोस्टर, भगवा ध्वजों से सजकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


गोल मार्केट, सराफा बाजार को रंग बिरंगी लाइटों और राम पताका से सजाया गया है। रेलवे रोड, गोल मार्केट, कोठी गेट, आवास विकास, पुराना बाजार, चंडी रोड भी रोशनी से जगमग हैं। सड़कें भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाई गई हैं, जिससे शहर में चारों तरफ रोशनी फैली हुई है। बुलंदशहर रोड स्थित श्री मंशा देवी मंदिर, गढ़ रोड स्थित हनुमान मंदिर, दिल्ली रोड स्थित भैरों मंदिर सहित शहर के सभी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सजकर तैयार है। सभी मंदिरों में उत्सव मनाया जाएगा और दीप प्रज्ज्वलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मंदिरों और स्थानों पर होने वाले कार्यक्रम स्थलों पर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। दीपावली के बाद यह दीपों का दूसरा अवसर होगा, जिससे पूरा शहर दीपों से जगमग हो उठेगा। मंदिरों के साथ विभिन्न स्थानों पर रामचरितमानस और सुंदरकांड पाठ होगा और भंडारों में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

सराफा बाजार, गोल मार्केट के साथ शहर के अनेक स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर अयोध्या कार्यक्रम का प्रसारण देखा जाएगा। इसके लिए भी तैयारी पूरी हो चुकी है। जगह जगह शोभायात्रा निकाली जाएंगी, जिससे शहर का वातावरण राममय हो गया है।


-----

कार्यक्रमों को लेकर पुलिस भी मुस्तैद --

22 जनवरी को किसी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो, इसे लेकर पुलिस ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी और पुलिस लगातार गश्त करती रहेगी। बड़े धार्मिक कार्यक्रम और शोभा यात्राएं पुलिस की निगरानी में होंगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed