{"_id":"68111e29bdd5f52a1f0540e9","slug":"temperatures-dropped-by-three-degrees-some-relief-from-the-heat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-123678-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली थोड़ी राहत
विज्ञापन
तेज धूप में हाथों से चेहरे को ढककर जाती युवती।
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। तेज हवाओं के चलने से मंगलवार को तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही लू के प्रकोप से भी थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का अनुमान है और सप्ताह के अंत में बूदांबांदी की भी उम्मीद है।
अप्रैल माह की शुरुआत से ही लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। पिछले कुछ दिनों ने लू के प्रकोप ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है। लेकिन मंगलवार को मौसम का रुख बदला पुरवा हवा ने लू के थपेड़ों से राहत दिलाई, इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया, जो सोमवार के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। हालांकि न्यूनतम तापमान अभी भी 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि हवा का रुख बदलने से मौसम के मिजाज में बदलाव दिखाई दे रहा है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, इसके बाद शुक्रवार को बूंदाबांदी की उम्मीद है, जिसके बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकेगी।