{"_id":"64136d9bf69416ed25004304","slug":"sushil-murder-case-three-arrested-including-woman-and-history-sheeter-hapur-news-c-30-1-52575-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील हत्याकांड : महिला और हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशील हत्याकांड : महिला और हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पिलखुवा। सुशील हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश करते एक महिला और हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को गिरफ्तार को किया है। आरोपियों ने अवैध संबंधों के चलते सुशील की हत्या कर शव नहर में फेंकने का अपराध स्वीकार किया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के बसंत बिहार पीतल नगरी निवासी सुशील भोवापुर में रहकर मजदूरी करता था। गत 26 फरवरी को सुशील की बहन पूजा ने उसके गत 18 फरवरी से लापता होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई थी।
21 फरवरी को थाना कपूरपुर पुलिस ने ग्रामीणों ने सूचना पर नहर से एक शव बरामद किया था, जिसकी बाद में सुशील के रूप में उसके परिजनों से पहचान की थी। पुलिस गुमशुदगी को हत्या को तबदील कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विवेचना में थाना कपूरपुर के समाना निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश संजय कुमार, हाल निवासी भोवापुर एवं समाना के मूल निवासी शेर सिंह और मुरादाबाद के बसंत बिहार पीतल नगरी एवं हाल निवासी भोवापुर गांव कृष्णा के नाम प्रकाश में आए।
विज्ञापन
जिसके बाद बुधवार रात आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो सच सामने आ गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुशील के कृष्ण से अवैध संबंध थे, और वह उसी के साथ भोवापुर में रह रहा था। इसी बीच संजय के भी कृष्ण से अवैध संबंध हो गए, जिनका सुशील विरोध करता था। इसी के चलते आरोपियों ने सुशील की हत्या कर शव छुपाने के लिए नहर में फेंक दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस हत्या में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन, अंगोछा और एक बाइक बरामद की है।