{"_id":"67af710ee2f6f9f4210ab0d3","slug":"surver-down-for-rashan-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120384-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सर्वर में दिक्कत से नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सर्वर में दिक्कत से नहीं मिल रहा राशन, कार्ड धारक परेशान
Fri, 14 Feb 2025 10:06 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। राशन की दुकानों पर ई-पॉश मशीनों के सर्वर में दिक्कत होने के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण राशन की दुकानों पर लोगों की लंबी कतार लग रही है। वहीं लोग राशन डीलरों पर कम राशन देने का भी आरोप लगा रहे हैं।
राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो 300 ग्राम गेंहू और दो किलो 700 ग्राम चावल दिया जाता है। पिछले एक सप्ताह से जिले की सभी राशन की दुकानों पर राशन वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही कार्ड धारकों की ई केवाईसी की जा रही है। लेकिन सर्वर में दिक्कत के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
शुक्रवार को चमरी और बैंक कॉलोनी स्थित राशन की दुकान पर कार्ड धारकों की लंबी कतार लगी हुई थी। राशन डीलर कार्ड धारकों को राशन देने के लिए अंगूठा लगवा रहे थे, लेकिन सर्वर में दिक्कत होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके साथ ही अनेक राशन की दुकानों पर भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन
-- -
राशन कार्ड में दर्ज यूनिट के अनुसार डीलर राशन देने में आनाकानी करता है। इसके साथ ही प्रति यूनिट पर एक किलो राशन कम मिलता है। -क्षमता-फोटो-17
-- --
राशन लेने के लिए घर के काम छोड़कर घंटों से इंतजार कर रही हैं। लेकिन सर्वर में दिक्कत होने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है। -सीमा-फोटो-18
राशन कम मिलने पर करें लिखित शिकायत-
राशन वितरण के शुरुआत के दिनों में यूडीआईडी और एनआईसी के सर्वर में दिक्कत रहती है। जल्द ही सर्वर की दिक्कत दूर हो जाएगी, जिसके बाद आसानी से राशन मिल सकेगा। अगर किसी राशन डीलर द्वारा कार्ड धारक के राशन में कटौती की जा रही है तो वह विभाग में लिखित शिकायत कर सकता है, जिसके बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - सीमा बालियान, जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी