फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sugarcane farmer worried about sugarcane season

शुगर मिल का पेराई सत्र बंद गन्ना किसान परेशान

Sun, 09 Apr 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 09 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmer worried about sugarcane season
शुगर मिल का पेराई सत्र बंद गन्ना किसान परेशान - फोटो : demo pic

विज्ञापन

शुगर मिल बंद हो गई है, जबकि खेतों में सैकड़ों बीघा गन्ने की फसल खड़ी है। अभी किसानों का सैकड़ों करोड़ का गन्ना पेमेंट बाकी है। इससे आर्थिक तंगी में ब्याज पर कर्ज लेने वाले किसानों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।

गर्मी के सीजन में सूखा और बिजली संकट समेत मौसम की बेरुखी की मार झेलने के बावजूद किसानों की दिक्कत बढ़ती जा रही हैं। धरना, प्रदर्शन और आंदोलन के बाद पिछले वर्ष के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान इस साल दिसंबर में मिल पाया था।
विज्ञापन


वर्तमान पेराई सत्र से जुड़े गन्ना मूल्य के सैकड़ों करोड़ का भुगतान नहीं मिला है। सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन ने अपना मौजूदा पेराई सत्र बंद कर किसानों के सामने नई दिक्कत खड़ी कर दी है। खेतों में खड़े हजारों कुंतल गन्ने को लेकर जहां उनकी धड़कनें बढ़ रही हैं, वहीं इस बार का गन्ना मूल्य आखिर कब मिल पाएगा? इसको लेकर भी किसान बुरी तरह बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने खेतों में गन्ना शेष रहने तक मिल बंद होने पर किसानों को गन्ना मूल्य का पेमेंट अदा करने की हिदायत दी हुई है। उसके बाद भी सिंभावली शुगर मिल प्रबंधन ने क्षेत्र में पेराई के लिए अपेक्षित गन्ना उपलब्ध न होने का हवाला देकर पेराई सत्र बंद कर दिया है।


अगर हकीकत देखी जाए तो अभी क्षेत्र में हजारों कुंतल गन्ने की फसल बाकी हैं। गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ ने बताया कि मौजूदा पेराई सत्र के दौरान सिंभावली शुगर मिल ने कुल 130.46 कुंतल गन्ने की खरीद की थी, जिसका कुल मूल्य 400 करोड़ 95 हजार रुपया होता है।

जिसमें मिल प्रबंधन ने अब तक 137 करोड़ रुपये का भुगतान ही किया है। जिससे शुगर मिल पर किसानों का 263.60 करोड़ रुपये का पेमेंट बकाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed