फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students of 89 council schools will study in smart classes

Hapur News: स्मार्ट क्लासों में पढ़ाई करेंगे 89 परिषदीय स्कूलों के छात्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students of 89 council schools will study in smart classes
हापुड़। परिषदीय स्कूलों के छात्र अब स्मार्ट क्लासों में बैठकर पढ़ाई करेंगे। इंटीग्रेटेड स्कीम फार स्कूली शिक्षा के अंतर्गत जिले में चयनित किए गए 89 स्कूलों में स्मार्ट क्लास सेटअप किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से प्रति स्कूल 2.40 लाख रुपये का बजट आवंटित कर दिया है, इसी सत्र से हजारों छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने का हर संभव प्रयास हो रहा है। निपुण अभियान के तहत छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विकास करना था, जिसमें हापुड़ को प्रदेश में सराहनीय रैंक भी मिली है। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं चलाए जाने को लेकर बीते दिनों सर्वे हुआ था। सर्वे के आधार पर ही हापुड़ से चारों ब्लॉकों में 89 स्कूलों की सूची ऊपर भेजी गई थी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में शिक्षा का माहौल, सुरक्षा, बिजली व्यवस्था, पेयजल और छात्रों के बैठने की व्यवस्था को ध्यान में रख स्मार्ट कक्षाएं चलाएं जाने की अनुमति दी। इन स्कूलों में इसी सत्र में कंप्यूटर प्रोजेक्टर और स्मार्ट टीवी समेत आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करायी जाएगी। देहात में सुरक्षा के लिहाज से स्मार्ट कक्षा संबंधी प्रोजेक्टर ऐसे कक्ष में स्थापित होंगे जहां मजबूत दीवार, मजबूत गेट, लोहे की ग्रिल समेत तमाम सुरक्षा के इंतजाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

89 स्कूलों में स्मार्ट क्लास स्थापित कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 2.13 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। छात्रों को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर ही आधुनिक पढ़ाई का अवसर मिलेगा।


बीएसए अर्चना गुप्ता ने बताया कि जिले में चयनित 89 परिषदीय स्कूलों में इसी सत्र में स्मार्ट क्लास चालू होंगी। छात्रों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी। शासन से इसके लिए बजट आवंटित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed