{"_id":"673a332ffcbbd521a205850f","slug":"student-raped-after-giving-her-intoxicants-video-made-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117092-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, बनाया वीडियो
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा से पुलिस भर्ती की तैयारी कराने व शादी का झांसा देकर एक युवक ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और आरोप है कि उसने विडियो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपी युवक ने शादी से इंकार करते हुए विडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना देहात में तहरीर दी है।
मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है और एक लाईब्रेरी में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है। माह दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। फोन पर बातें करते समय पुलिस की तैयारी कराने में साथ देने का आश्वासन देते हुए आरोपी युवक ने उसे झांसे में ले लिया। फरवरी 2023 को अपना जन्मदिन होने की बात कहते हुए आरोपी उसे मेरठ के गंगानगर स्थित अपने कमरे में ले गया। इस दौरान आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। विरोध करने पर आरोपी ने उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी।
इसके बाद जनवरी 2024 को शादी का झांसा देकर आरोपी उसे थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा भी आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार गढ़ रोड स्थित एक होटल में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने नवंबर 2024 में उससे शादी करने का आश्वासन दिया। 11 नवंबर की शाम आरोपी ने फोन कर जातिसूचक शब्द कहते हुए उससे शादी करने से स्पष्ट मना कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी के परिजनों ने भी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उससे शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद से वह अधिक तनाव में है।
विज्ञापन
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।