{"_id":"6856e480b299ba067b0a1000","slug":"student-dies-due-to-electric-shock-while-bathing-in-tubewell-hapur-news-c-135-1-hpr1001-126203-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ट्यूबवेल में नहाते समय करंट से छात्र की मौत
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी गांव में नहाने के दौरान ट्यूबवेल में उतरे करंट से कक्षा दस के एक छात्र की मौत हो गई। शनिवार दोपहर छात्र गांव के ही ब्रह्मपाल की ट्यूबवेल में नहाने गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
गांव अचपलगढ़ी निवासी राधे कोरी का 16 वर्षीय पुत्र कपिल मारवाड़ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर वह गांव के ही ब्रह्मपाल की ट्यूबवेल पर नहाने गया था। उसी दौरान ट्यूबवेल के पानी में अचानक करंट आ गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो ट्यूबवेल बंद कर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। कपिल के पिता राधे कोरी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने से इन्कार कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।