{"_id":"6a4957d95a9094c284096faa","slug":"strike-at-dhaulana-tehsil-called-off-following-assurances-hapur-news-c-135-1-hpr1001-144178-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आश्वासन पर धौलाना तहसील में खत्म हुई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आश्वासन पर धौलाना तहसील में खत्म हुई हड़ताल
विज्ञापन
धौलाना तहसील में धरने के दौरान बोलते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। बार एसोसिएशन धौलाना तहसील परिसर में कार्यरत दस्तावेज लेखक व स्टांप विक्रेताओं की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल वापस लेने का प्रस्ताव पारित हुआ। तहसील धौलाना में पिछले करीब एक माह से चल रही अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई।
बार एसोसिएशन तहसील धौलाना उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र पाल सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद सोमवार से तहसील धौलाना में अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक व स्टांप विक्रेता छह जुलाई से पूर्व की भांति अपने कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के आश्वासन के मद्देनजर आंदोलन स्थगित किया जा रहा है। यदि आश्वासन के अनुरूप कार्रवाई होती है तो अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता पूर्ववत अपनी सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करेंगे। अधिवक्ता अभिषेक तोमर ने कहा तीन जुलाई को अपर जिलाधिकारी हापुड़ संदीप कुमार ने तहसील धौलाना पहुंचकर अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं के साथ बैठक की थी।
इस दौरान उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन ने आदेश वापस ले लिया है। जिसे जल्द ही कैबिनेट में प्रस्तुत कर निरस्त कराया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान भाकियू टिकैत के पूर्व मेरठ मंडल महासचिव भवेंद्र सिंह सिसोदिया, मोहम्मद साजिद पूर्व मंडल उपाध्यक्ष, अहमद अली वकील, दीन मोहम्मद, सोनू, आमिर, शकील, मोनू राणा, बालेराम गुर्जर, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।