फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   storm and rain disturb power

Hapur News: आंधी और बारिश से टूटे 20 खंभे, 15 घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर

Sat, 12 Apr 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 12 Apr 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
storm and rain disturb power
हापुड़। शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में 20 बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन टूट गईं। जिसके कारण शनिवार सुबह तक तीन बिजलीघर 15 घंटे तक बंद रहे। जबकि, अन्य बिजलीघर रात्रि में ही पांच से छह घंटे तक बंद रहे। खंभे और हाईटेंशन तार टूटने से ऊर्जा निगम को करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अचानक तेज आंधी आई। करीब डेढ़ घंटे तक आंधी और बारिश होने से जगह-जगह पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिर गए। विशेषकर, ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक नुकसान हुआ। हापुड़ डिविजन प्रथम के वझीलपुर, लालपुर और अतराड़ा-अजराड़ा बिजलीघर शुक्रवार की रात से लेकर शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक बंद रहे। इन तीनों बिजली घरों से करीब आठ हजार भवनों को आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा मोदीनगर रोड, बाबूगढ़, उपैड़ा, पटना मुरादपुर, जैसे देहात क्षेत्र वाले बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में बारिश बंद होने के बाद रात करीब 10 बजे पेट्रोलिंग की गई, लेकिन जगह-जगह तार और विद्युत खंभे टूटे मिले। शनिवार की तड़के सुबह करीब चार बजे मरम्मत का काम खत्म हुआ और आपूर्ति सुचारू हुई। हालांकि, इन बिजलीघरों से जंगल जाने वाली लाइन सुचारू नहीं हो सकी। वहीं, शहर को आपूर्ति करने वाले दिल्ली रोड, प्रीत विहार, आनंद विहार, टाउन हाल, स्वर्ग आश्रम रोड, रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में देर रात करीब डेढ़ बजे आपूर्ति शुरू हुई। गनीमत रही कि खंभे और तार टूटने से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन




शिवपुरी में गाड़ी के ऊपर गिरा खंभा --

मोहल्ला शिवपुरी में कई दिनों से बिना तार के खड़े तीन खंभे गिर गए। एक खंभा तो सड़क पर खड़ी गाड़ी पर गिर गया। जिससे गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बिजली आपूर्ति बंद रहने के कारण कुछ इलाकों में पेयजल की किल्लत का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




गेहूं और आम की फसल को नुकसान

जिले में इन दिनों गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से फसल को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण गेहूं के अलावा आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकतर, खेतों में गेहूं की फसल गिर गई। बारिश से गेहूं का दाना भी खराब हुआ है। जिले में 100 बीघे से अधिक गेहूं की फसल खराब का आंकलन लगाया जा रहा है। हालांकि, जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी फसल का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा।



कोट -

जिले में जगह-जगह खंभे और तार टूटे हैं। सबसे पहले सभी इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई है। करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, अभी सभी बिजलीघरों से पूरी जानकारी नहीं मिली है।

- एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed