{"_id":"68a9ef562cc0bb4cd80a1372","slug":"stf-recreate-seen-of-encounter-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129120-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नवीन कसाना एनकाउंटर का नोएडा एसटीएफ ने दोहराया सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नवीन कसाना एनकाउंटर का नोएडा एसटीएफ ने दोहराया सीन
Sat, 23 Aug 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
- 29 मई को हापुड़ कोतवाली पुलिस और नोएडा एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में किया था ढेर
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास 29 मई की रात पुलिस मुठभेड़ में शार्प शूटर नवीन कसाना की मौत का सीन निवाड़ी फोरेंसिक टीम के सामने फिर से दोहराया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अलावा स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
29 मई की रात सूचना के बाद हापुड़ के कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली, नोएडा एसटीएफ व स्थानीय पुलिस ने आनंद विहार में लारेंस बिश्नोई गैंग के लोनी निवासी शार्प शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ के बाद मार गिराया था। वह बाइक से गाजियाबाद से हापुड़ आ रहा था, इस दौरान एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए निजामपुर तिराहा पर नाकाबंदी की। रात करीब 10:20 बजे जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने की कोशिश की तो उसने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नवीन कसाना ढेर हो गया। पुलिस ने मौके से एक 32 बोर पिस्टल, जिंदा व खाली कारतूस, एक बाइक और अन्य सामान बरामद किया था।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे टीम मौके पर पहुंची थी। इसके बाद टीम ने इस मुठभेड़ की घटना को और गहराई से समझने के लिए क्राइम सीन को दोहराया। फोरेंसिक टीम के समक्ष इस प्रक्रिया में पुलिस ने उस रात की घटनाओं को दोहराने की कोशिश की ताकि यह पता लगाया जा सके कि मुठभेड़ के दौरान क्या-क्या हुआ था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसटीएफ की टीम जांच के लिए आई थी। क्राइम सीन दोहराने के बाद टीम वापस लौट गई।