{"_id":"67c8824e49d54821c90ab01a","slug":"step-father-arrange-minor-daughter-marriage-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121146-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 10 लाख लेकर सौतेले पिता ने अधेड़ से किया नाबालिग का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 10 लाख लेकर सौतेले पिता ने अधेड़ से किया नाबालिग का रिश्ता
Wed, 05 Mar 2025 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 10 लाख रुपये लेकर नाबालिग का रिश्ता दोगुनी उम्र के अधेड़ से कर दिया। सूचना पर पहुंची टीम ने शादी रुकवाकर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से उसे राजकीय बाल गृह गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया।
काउंसलिंग में 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके सौतेले पिता और माता शराब के आदि हैं। पिता ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी पास के गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। शादी का पूरा खर्च भी लड़का पक्ष उठा रहा था। पीडि़ता ने बताया कि पिता ने इसके लिए 10 लाख रुपये भी लिए हैं।
इसकी सूचना मिलने पर टीम ने शादी रुकवा दी और बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। काउंसलिंग के दौरान यह भी पता चला कि कुछ दिन पहले नाबालिग को गांव के ही एक युवक ने अपने घर में खींच लिया था। लेकिन रुपय लेकर मामला रफा दफा कर दिया गया था। इस प्रकरण में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने बाबूगढ़ पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बालिका को राजकीय बाल गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट -
नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। बालिका को राजकीय बाल गृह भेज दिया है, साथ ही पुलिस को भी जांच के आदेश दिए हैं।-- अभिषेक त्यागी, अध्यक्ष, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
काउंसलिंग में 15 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके सौतेले पिता और माता शराब के आदि हैं। पिता ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी पास के गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति से तय कर दी। शादी का पूरा खर्च भी लड़का पक्ष उठा रहा था। पीडि़ता ने बताया कि पिता ने इसके लिए 10 लाख रुपये भी लिए हैं।
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर टीम ने शादी रुकवा दी और बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। काउंसलिंग के दौरान यह भी पता चला कि कुछ दिन पहले नाबालिग को गांव के ही एक युवक ने अपने घर में खींच लिया था। लेकिन रुपय लेकर मामला रफा दफा कर दिया गया था। इस प्रकरण में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने बाबूगढ़ पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही बालिका को राजकीय बाल गृह भेज दिया है।
विज्ञापन
कोट -
नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था। बालिका को राजकीय बाल गृह भेज दिया है, साथ ही पुलिस को भी जांच के आदेश दिए हैं।