{"_id":"662930b84f14007c960afb68","slug":"speedy-car-bumped-a-boy-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109898-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे किशोर को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे किशोर को मारी टक्कर
Wed, 24 Apr 2024 09:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे-334 स्थित गांव मुर्शदपुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़कपार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी। इसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
गांव मुर्शदपुर निवासी जीशान ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब दो बजे उसका भाई रिहान (16) गांव से साइकिल लेकर पंचर लगवाने हाईवे स्थित दुकान पर गया था। रिहान दुकानदार को साइकिल देकर सड़क पार करके पानी पीने जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसमें टक्कर मार दी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने घायल रिहान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। अस्पताल में रिहान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं, कार को कब्जे में लिया गया है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।