फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   spain team inspection

Hapur News: बझैड़ा खुर्द घटना की जानकारी करने स्पेन से आई टीम

Wed, 30 Apr 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 30 Apr 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
spain team inspection
हापुड़। पहलगाम हमले में धर्म पूछकर आतंकियों द्वारा की गई हत्याओं के बाद विदेशी मीडिया भी सक्रिय है। कथित घटनाओं की पड़ताल करने के लिए बुधवार को स्पेन की एक टीम कचहरी परिसर में पहुंची। जहां टीम ने 18 जून 2018 में गांव बझैड़ा खुर्द में गोकशी की सूचना पर युवक की पिटाई से हुई मौत के मामले में जानकारी की। अधिवक्ता फुरकान ने बताया कि 18 जून 2018 में पिलखुवा के गांव बझैड़ा खुर्द में गोकशी के शक की सूचना पर दो युवकों को भीड़ ने पीटा था। घटना में मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी कासिम की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अधिवक्ता ने बताया कि स्पेन से आई टीम ने बताया कि वह ईएफसी न्यूज एजेंसी से आए थे। वह झूठी खबरों के आधार पर हुई बड़ी घटनाओं को लेकर डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। घटना को लेकर कब-कब और क्या-क्या हुआ है, इसको लेकर टीम ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed