{"_id":"66a12c74f1a5bcdb8409ee77","slug":"sp-suspend-two-policemen-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113057-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर अवैध वसूली कर रहे दो सिपाही निलंबित
Wed, 24 Jul 2024 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को वाहनों से अवैध उगाही करने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाही हाईवे-6 मोबाइल गाड़ी पर तैनात थे।
थाना सिंभावली क्षेत्र में पेट्रोलिंग के लिए मोबाइल गाड़ी हाईवे-6 की ड्यूटी लगाई गई थी। गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की खबर सोशल मीडिया पर चली। जिसपर संज्ञान लेते एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच कराई। जांच के बाद हैड कांस्टेबल रामनिवास व कांस्टेबल चंद्रप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। इस मामले की जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर को सौंपी गई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह कहा कि जनपद के सभी पुलिसकर्मियों को सचेत किया जाता है कि ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।