{"_id":"67ae1dccd7717c66c70cce9f","slug":"sp-inspection-babugarh-thana-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120355-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एसपी ने बाबूगढ़ थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एसपी ने बाबूगढ़ थाने का किया निरीक्षण
Thu, 13 Feb 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 13 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने थाना बाबूगढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक घटनाओं व अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए।
एसपी बृहस्पतिवार को थाना बाबूगढ़ पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां शस्त्र रजिस्टर, क्राइम व विवेचनाओं के निस्तारण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व कंप्यूटर कक्ष के अभिलेखों की जांच की। साथ ही पुलिसकर्मियों की दक्षता, थाने में सफाई आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में खड़े लावारिस वाहनों के मुकदमों का जल्द निस्तारण कर नीलामी करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जनता से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराए। एसपी ने थाने में पौधारोपण भी किया। इस दौरान सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।