{"_id":"67264b5f62a57273cd094094","slug":"snake-bite-farmer-in-sadarpur-hapur-news-c-306-1-gha1001-110490-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सदरपुर में सांप ने किसान को डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सदरपुर में सांप ने किसान को डसा
Sat, 02 Nov 2024 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सदरपुर में एक बार फिर से जहरीले सांप ने किसान को डस लिया। परिजन उन्हें लेकर गढ़ सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार किया। किसान की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं गांव में फिर से सांप के डसने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई।
20 अक्तूबर को करवा चौथ की रात गांव निवासी रिंकू सिंह की पत्नी पूनम, बेटी साक्षी, बेटे कनिष्क को एक जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। उसके बाद तो सांप ने दंपती और मृतका की जेठानी को भी डसा। वन विभाग ने सांप पकड़ने के लिए सपेरों का सहारा लिया, वहीं एनजीओं की टीम ने भी गांव में डेरा डालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। सांप पकडऩे की काफी कोशिश हुई, लेकिन चंद विषमुक्त सांप ही हाथ आ सके। सांप की दहशत के बीच ग्रामीणों ने दिवाली का त्योहार मनाया। कई दिनों से सर्पदंश का कोई मामला सामने न आने से कुछ राहत मिली, लेकिन शनिवार को गांव निवासी 58 वर्षीय धर्मवीर सिंह को खेत काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। जिन्होंने तुरंत ही परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिजन बिना देर किए उन्हें गढ़ सीएचसी लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया और एंटी स्नैक वैनम दिया। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि गांव में टीम निंरतर सांप को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक सांप पकड़ में नहीं आ सका है। शनिवार को किसी ग्रामीण को सांप के डसने की सूचना नहीं मिली है।