{"_id":"5947efc34f1c1bf8608b45cd","slug":"sms-will-tell-duty-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएमएस बताएगा चालक\/ परिचालकों को ड्यूटी का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसएमएस बताएगा चालक/ परिचालकों को ड्यूटी का समय
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब रोडवेज बसों के चालक/परिचालकों की लेटलतीफी नहीं चलेगी। मोबाइल पर उन्हें एसएमएस के माध्यम से ड्यूटी का समय मिलेगा। निर्धारित समय पर डिपो में पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन से उन्हें हाजिरी लगानी होगी।
विज्ञापन
आने जाने के समय से उनकी कार्यप्रणाली का आकलन किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी होगी। अब तक हापुड़ डिपो की रोडवेज बसों में तैनात चालक/परिचालकों को ड्यूटी पर आने के बाद ही किस बस में उन्हें तैनात रहना है, यह निर्धारित होता है।
विज्ञापन
कई बार चालक/परिचालकों के देरी से पहुंचने पर बसों का संचालन तक गड़बड़ा जाता है। इससे यात्रियों को भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से उबरने के लिए रोडवेज के अफसरों ने एक कामगार योजना बना ली है।
विज्ञापन
इसके तहत चालक/परिचालकों को मोबाइल पर बस संख्या, रूट व तय समय सीमा का एसएमएस भेजा जाएगा। एसएमएस में ड्यूटी का समय भी स्पष्ट किया जाएगा। एसएमएस मिलने के बाद चालक/परिचालकों को डिपो में पहुंचकर बायोमीट्रिक मशीन में हाजिरी लगानी होगी।
इतना ही नहीं चालक की पूरी कुंडली भी कंप्यूटर में रखी जाएगी। हाजिरी के दौरान यदि किसी चालक के लाइसेंस की तिथि सही नहीं है तो कंप्यूटर से उसकी ड्यूटी स्लिप नहीं निकलेगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि यह पहल लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही चालक/परिचालकों को ड्यूटी के संबंध में मोबाइल पर एसएमएस मिलेंगे और बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी दर्ज की जाएगी।