{"_id":"5947e4ce4f1c1bd0498b46fa","slug":"six-people-injured-in-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेंपो-कार की भिड़ंत में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-कार की भिड़ंत में छह लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सिरोही होटल के पास कार व टेंपो की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
कार में सवार छह युवक मुरादाबाद से शादी समारोह में भाग लेकर हापुड़ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सिरोही होटल के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी विपरीत दिशा में मोड़ दी, जिससे कार की सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसमें कार सवार सोनू, सुखपाल निवासी खरखौदा, जयपाल निवासी दहपा, गोलू, आनंद, पंकज निवासी गांव कबट्टा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पंकज की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाबूगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि कार व टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन