फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six patient found of dengue

Hapur News: डेंगू के छह मरीज मिले, 316 घरों में लार्वा

Fri, 29 Sep 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 29 Sep 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
six patient found of dengue
हापुड़। सरकारी और निजी अस्पतालों से आए डेंगू के 43 संदिग्ध नमूनों में से छह का एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव आया है। इन मरीजों में एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 पहुंच गई है। विभागीय टीम की जांच में 316 घरों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कराया गया। डेंगू के सभी छह मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम रेपिड किट के साथ क्षेत्र में सैंपलिंग करा रही है। शुक्रवार को सरकारी लैब में 43 संदिग्ध सैंपलों का एलाइजा टेस्ट हुआ। इसमें छह मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी छह मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। चिकित्साधिकारियों का दावा है कि भर्ती मरीजों में किसी की हालत गंभीर नहीं है। डीएमओ डॉ.सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने 316 घरों के 1422 कमरों में लार्वा खोज अभियान चलाया। इस दौरान कुल 322 कूलर, 954 गमले, 301 ड्रम, 126 टायर, 307 फ्रीज की ट्रे, 1137 अन्य पात्रों में लार्वा खोजा। 193 पात्रों को नष्ट कराया। जांच के दौरान अधिक घनत्व में लार्वा पनपता मिला। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले एक सप्ताह में डेंगू तेजी से फैल सकता है।
विज्ञापन




वायरल और टाइफाइड तोड़ रहा कमर

इन दिनों अस्पतालों के वार्डों में सबसे ज्यादा वायरल और टाइफाइड के मरीज भर्ती हैं। वायरल बुखार की चपेट में आने से प्लेटलेट्स गिर रही हैं। साथ ही लीवर में भी सूजन बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खांसी नहीं छोड़ रही पीछा

बुखार के साथ मरीजों को खांसी हो रही है, जो दवाओं के बावजूद एक सप्ताह तक पीछा नहीं छोड़ रही है। बच्चों में यह बीमारी गंभीर बन रही है, छाती में कफ जमने से बच्चों को सांस लेने में भी समस्या हो रही है।




डेंगू के लक्षण-

* सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द।

* मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में दर्द।

* जी मिचलाना, उल्टी लगना।

* आंखों के पीछे दर्द, ग्रंथियों में सूजन।

* त्वचा पर लाल चकत्ते होना।



मरीजों में नहीं हैं गंभीर लक्षण

डेंगू के मरीजों में गंभीर लक्षण नहीं है, जिले में अब तक 51 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और भर्ती करने की व्यवस्था है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed