फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six lane bypass in garh

Hapur News: अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा से गजरौला तक छह लेन का बनेगा बाईपास

Wed, 07 Aug 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Aug 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
six lane bypass in garh
ब्रजघाट। पतित पावनी मां गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को जल्द जाम से निजात मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा से गजरौला के गांव ख्यालीपुर ढाल तक छह लेन का बाईपास बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


देश और प्रदेश की राजधानियों को जोड़ने वाले अति व्यस्त दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। हाईवे पर 24 घंटे में 55 हजार से अधिक वाहन गुजर जाते हैं। ब्रजघाट गंगा पुल पर कोई वाहन खराब हो जाने पर थोड़ी देर में ही लंबा जाम लग जाता है। अमावस्या और पूर्णिमा व अन्य स्नान पर्व पर हाईवे अक्सर जाम से जूझता है। हाईवे पर जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाईवे का बाईपास बनाए जाने की कवायद शुरू की है।
विज्ञापन


गंगा पुल पर नहीं लगेगा जाम

बाईपास गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में स्थित ब्रजघाट टोल प्लाजा से अमरोहा के गजरौला के गांव ख्यालीपुर ढाल तक बनाया जाएगा। जिसके लिए प्राधिकरण ने सर्वे शुरू करा दिया है। छह लेन का बाईपास बन जाने पर हाईवे के वाहनों को गंगा से गुजारने के लिए नया पुल बनाया जाएगा। हाईवे पर बाईपास बनाने के लिए कई दिन से सर्वे चल रहा है। बताया गया है कि अब तक जो सर्वे किया गया है, उसके मुताबिक बाईपास ब्रजघाट में श्मशान घाट के आस पास से होकर जाएगा जो ब्रजघाट से कुछ दूर स्थित टोल प्लाजा के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जोड़ेगा। इसके बन जाने के बाद वाहनों को ब्रजघाट में मौजूदा गंगा पुल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह बाईपास से होकर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास की योजना बनाई गई है। इसको लेकर अभी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और धनराशि स्वीकृत होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण

(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed