फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   six janarogya kendra open

Hapur News: शहर में खुलेंगे छह जन आरोग्य केंद्र

Fri, 22 Aug 2025 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 22 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
six janarogya kendra open
पिलखुवा। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभू बंसल ने स्वास्थ्य योजनाओं के संबंध में बैठक की। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से डॉ. चंद्रभान सिंह तोमर और रेलवे रोड पीपीसी से डॉ. प्रियंका दुबे मौजूद रहीं। इस दौरान नगर में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए छह जन आरोग्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि दो जन आरोग्य केंद्र मोहननगर कॉलोनी और डबरिया में शुरू हो चुके हैं। शेष चार केंद्र जल्द खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और कुष्ठ रोगियों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम नियमित रूप से इन केंद्रों पर तैनात रहेगी। इससे लोगों को अस्पतालों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed