{"_id":"681f86045aa0ee8e46040236","slug":"six-cattle-died-hapur-news-c-306-1-gha1001-114615-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बदरखा में बीमारी से छह पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बदरखा में बीमारी से छह पशुओं की मौत
Sat, 10 May 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 10 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव बदरखा में 15 दिनों में अज्ञात बीमारी से छह पशुओं की मौत की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच की। डिप्टी सीवीओ ने पशु पालकों से अपने-अपने पशुओं का बीमा कराने का आह्वान किया है।
गांव निवासी परवेज, इकराम, ताहिर, जाहिद, सरताज के दुधारू पशुओं की मौत पिछले दिनों में हुई है। पशु पालकों का कहना है कि स्वस्थ पशु अचानक बीमार हुए और उपचार कराने के बावजूद कुछ ही घंटों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पशुओं की मौत का कारण उनकी समझ में नहीं आ सका। सूचना के बाद शनिवार को डिप्टी सीवीओ डॉ. नवनीत पशु चिकित्सकों की टीम के साथ गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने मृत पशुओं के पालकों व अन्य ग्रामीणों के साथ वार्ता की। लेकिन, पशुओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
डॉ. नवनीत ने बताया कि पशुओं की मौत लंबे अंतराल में हुई है। बीमार पशुओं का उपचार पशुपालक निजी चिकित्सकों से करा रहे थे। जिसके कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। इससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ग्रामीणों को दवाई वितरित की गई हैं। इसके अलावा पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने और उनका बीमा कराने के बारे में भी जानकारी दी गई है।