फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six cattle died after coming in contact with high tension line

UP: हाईटेंशन लाईन टूटकर गोवंशों पर गिरा, छह गोवंशों की मौत; एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल

Sat, 10 May 2025 12:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 10 May 2025 12:11 PM IST
सार

दर्गा कॉलोनी निवासी राकेश सैनी के मकान से सामने एक खाली प्लॉट है। इसमें उनकी चार गाय व कॉलोनी निवासी ब्रह्मदत्त शर्मा की दो गाय बंधी रहती है। शुक्रवार की देर रात लगभग सवा 11 बजे भी छह गाय प्लॉट में बंधी थी। इसी बीच प्लॉट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन टूट कर प्लॉट में गिर गई।

विज्ञापन
Six cattle died after coming in contact with high tension line
Hapur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित ग्रीन वैली के पास दुर्गा कॉलोनी में हाईटेंशन लाइन टूट कर गिर गई। इस दौरान छह गोवंश की मौत हो गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


दर्गा कॉलोनी निवासी राकेश सैनी के मकान से सामने एक खाली प्लॉट है। इसमें उनकी चार गाय व कॉलोनी निवासी ब्रह्मदत्त शर्मा की दो गाय बंधी रहती है। शुक्रवार की देर रात लगभग सवा 11 बजे भी छह गाय प्लॉट में बंधी थी। इसी बीच प्लॉट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन टूट कर प्लॉट में गिर गई। इस दौरान सभी छह गाय लाईन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। हादसे देख मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 
विज्ञापन


मोहल्लेवासियों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। मोहल्लेवासियों ने हादसे की सूचना देने के लिए लाईन मैन का फोन मिलाया था, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद अन्य अधिकारियों को भी सूचना देने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना डीएम को फोन कर दी थी। डीएम ने एसडीएम ईला प्रकाश को तत्काल मौके पर भेजा था। साथ ही हादसे की सूचना पर सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। देर रात दो बजे तक मृत गोवंशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। शनिवार की सुबह सभी मृत गोवंशों को दफना दिया गया है। एसडीएम ईला प्रकाश बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed