फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SIR: 10 BLOs refused to work, SDM sent notices for being absent from training

एसआईआर : 10 बीएलओ ने कार्य करने से किया मना, प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर एसडीएम ने भेजे नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
SIR: 10 BLOs refused to work, SDM sent notices for being absent from training
हापुड़। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही व ड्यूटी करने से मना करने पर एसडीएम सदर ने 10 बीएलओ को नोटिस जारी किए हैं। साथ ही इनके विरुद्ध कार्रवाई को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन

इन बीएलओ ने तीन जनवरी से जारी निर्वाचन ड्यूटी से लेकर 16 जनवरी 2026 तक बीएलओ व निर्वाचन का कार्य प्रारंभ नहीं किया है। यहां तक कि कार्य करने से स्पष्ट मना कर दिया है। इन सभी की जानकारी दर्ज करते हुए जिलाधिकारी को भेज दी गई है। मामले में एसडीएम ईला प्रकाश ने बताया कि एसआईआर को लेकर बीती 16 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ, सुपरवाइजर और एईआरओ को प्रशिक्षण दिया गया था। इस दौरान बीएलओ शीतल वर्मा, सुधा बाला भारती, दीपशिखा लाल, अजय कुमार शर्मा, पुष्पा, मंजू, ज्योति सिंह, बबीता रानी, शिखा रानी और पूजा रानी अनुपस्थित रहे थे। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है, इनमें सहायक अध्यापक और आंगनबाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

----
विशेष अभियान के दौरान जिले में 5900 ने किए आवेदन --
रविवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में करीब 2200, धौलाना में 2700 और गढ़ में 1200 ने फार्म-6 भरकर जमा किए हैं। जिले में करीब 5900 लोगों ने नई वोट बनवाने के लिए फार्म-6 भरा है। इसके अलावा फार्म-7 और फार्म-8 भी तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भरे गए हैं। सभी नए भरे गए फार्मों की जांच कराई जा रही है। पात्र मिलने के बाद इनका नाम मतदाता सूची से जोड़ दिया जाएगा। वहीं, तीनों तहसील क्षेत्रों में करीब 800 लोगों ने संशोधन को लेकर फार्म-8 भरकर जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed