{"_id":"6910d510e12f75b00500ec51","slug":"shot-fired-after-rift-in-friendship-youth-injured-in-hapur-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: दोस्ती में दरार के बाद चली गोली, युवक घायल; कंपनी में साथ काम करने वाले दो दोस्तों में हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: दोस्ती में दरार के बाद चली गोली, युवक घायल; कंपनी में साथ काम करने वाले दो दोस्तों में हुआ था झगड़ा
Sun, 09 Nov 2025 11:30 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:30 PM IST
सार
सीओ अनीता चौहान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुराना झगड़ा सामने आया है, पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार शाम रिलायंस रोड पर कंपनी में साथ काम करने वाले दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक ने गुस्से में आकर अपने ही दोस्त पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अर्जुन नगर निवासी अभिषेक (28 वर्ष) और कस्तला कासमाबाद निवासी पंकज (25 वर्ष) दोनों एक ही कंपनी में कार्य करते हैं। किसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और अचानक पंकज ने अभिषेक पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी। परिजनों और पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया है और आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई है। सीओ अनीता चौहान ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पुराना झगड़ा सामने आया है, पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन