{"_id":"68bf09ad10c860f141019793","slug":"shivmandir-construction-from-one-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-129902-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सरावनी में एक करोड़ से होगा शिव मंदिर का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सरावनी में एक करोड़ से होगा शिव मंदिर का सुंदरीकरण
Mon, 08 Sep 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गांव सरावनी स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर अब और भव्य दिखेगा। प्रदेश सरकार ने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप के एक करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे ग्रामीण और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।
पिछले दिनों मंदिर के सुंदरीकरण के लिए प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मुलाकात की थी। सोमवार को मंत्री गांव में पहुंचे। उनके साथ पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर स्थल का निरीक्षण करते हुए पैमाइश कराई। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह पहल न केवल धार्मिक धरोहर को संवारने का काम करेगी, बल्कि क्षेत्र की पहचान को भी नई ऊंचाई देगी।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ मानते हैं कि मंदिर का स्वरूप निखरने के बाद यह स्थान धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और मजबूती से दर्ज होगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। साथ ही आसपास के व्यापारियों और दुकानदारों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं, मंदिर के सुंदरीकरण की जानकारी से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि वर्षों से मंदिर में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी। अब जब सरकार ने धनराशि स्वीकृत की है तो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी यहां आना आसान होगा। ग्रामीण सुनीता ने कहा कि शिव मंदिर उनके गांव की आस्था का केंद्र है। सरकार की यह पहल गर्व की बात है।