{"_id":"69d7ee1b9d02b52f51093fc4","slug":"sewer-digging-destroys-road-halts-traffic-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139723-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीवर खुदाई से सड़क ध्वस्त, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीवर खुदाई से सड़क ध्वस्त, आवागमन ठप
विज्ञापन
पिलखुवा में बारिश के बाद बदहाल हुई सड़क।संवाद
पिलखुवा। गांव अचपल गढ़ी में सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोदने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। करीब 200 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह उखाड़ दी गई। इससे एक दर्जन से अधिक गांव का आवागमन लगभग ठप हो गया है। हजारों लोग रोजाना भारी परेशानी झेल रहे हैं।
सीवर लाइन डालने के नाम पर बीच सड़क गहरी खुदाई कर दी गई लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश होते ही सड़क दलदल में बदल गई और हर तरफ कीचड़ फैल गया। राहगीरों, स्कूली छात्रों और व्यापारियों को निकलना तक मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के सड़क को उखाड़ दिया गया, जिससे पूरे इलाके की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। ईओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सीवर लाइन का काम जल निगम हापुड़ नगरीय द्वारा तेजी से पूरा कराया जा रहा है। बारिश के कारण दिक्कत बढ़ी है। जल्द ही सड़क को सही कर आवागमन सामान्य कराया जाएगा।