{"_id":"67377a1c4ebbc81ad906ce7f","slug":"seven-sugar-mill-road-construct-hapur-news-c-135-1-hpr1005-117026-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 3.13 करोड़ से सात चीनी मिल मार्गों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 3.13 करोड़ से सात चीनी मिल मार्गों का होगा निर्माण
Fri, 15 Nov 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 15 Nov 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग 3.13 करोड़ रुपये से चीनी मिल परिक्षेत्र योजना के अंतर्गत मार्गों का निर्माण कराएगा। योजना के तहत सात सड़कों का निर्माण होगा, इससे 20 गांवों के हजारों किसानों को राहत मिलेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन दिनों चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू हो गया है। किसान अपने गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी के माध्यम से मिल तक लेकर जाते हैं। वहीं गांवों में बने केंद्रों से गन्ना ट्रकों व ट्रैक्टर-ट्रॉला के माध्यम से मिलों पर जाता है। लेकिन ये रास्ते काफी समय से जर्जर हैं। ऐसे में किसानों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। काफी समय से इन रास्तों को बनवाने की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग ने अब इन रास्तोें के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
योजना के तहत 40 लाख रुपये से चीनी मिल परिक्षेत्र योजना के अंतर्गत मुरादपुर निजामपुर से मतनौरा मार्ग, 34 लाख से भगवान से ढाना-डिबाई मार्ग तक, 56 लाख से गढ़-मेरठ रोड पौपाई से जनुपुरा मार्ग, 43.85 लाख से नवादा एपी नहर से बक्सर ढाना मार्ग, 44.40 लाख से ग्राम उबारपुर रोड से भटियाना हापुड़ रोड, 39.95 लाख से नंदपुर बासतपुर मोड़ से डोमा टीकरी मार्ग प्रथम भाग और 55.75 लाख से ग्राम हरोड़ा से भरना दरियापुर रोड तक मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इन गांवों के मार्गों का निर्माण होने से करीब 20 गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। इन मार्गों से सबसे अधिक गन्ना किसान होकर गुजरते हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।