{"_id":"40eaa6307f7f439e687948c8f186de02","slug":"seven-people-sick-from-food-poisoning-councilor-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वायजनिंग से सभासद के परिवार के सात लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वायजनिंग से सभासद के परिवार के सात लोग बीमार
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के वार्ड नंबर-22 के वर्तमान नगर पालिका सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा के परिवार के सात लोग सोमवार सुबह दूषित खाना खाने से बीमार हो गए।
परिजनों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने उन्हें फूड प्वायजनिंग बताया है। चार लोगों की की हालत गंभीर है, जबकि तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
वार्ड नंबर-22 के नगर पालिका सदस्य (सभासद) कृष्ण कुमार शर्मा परिवार के साथ महेशपुरी में रहते हैं। परिवार में कुल 10 सदस्य हैं। सभी लोगों ने रविवार रात सरसों का साग और रोटी खाई थी।
परिवार के तीन सदस्यों ने रात के समय खाना नहीं खाया था। बताया गया है कि सोमवार सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो अचानक उन्हें चक्कर आने की शिकायत हुई।
तभी परिवार की कृष्ण, रितू, कौशल्या देवी, निकिता, गोपाल शर्मा, अनीता शर्मा, सोनू की तबियत बिगड़ गई। परिवार के सभी लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने सभी को फूड प्वायजनिंग की शिकायत बताकर भर्ती कर लिया। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद गोपाल, अनीता और सोनू को घर भेज दिया गया।
जबकि चार अन्य की हालत गंभीर है। मोहल्ले के लोगों बताया कि दूषित खाना खाने से ही परिवार के लोगों की तबियत खराब हुई है।
फिलहाल इस संबंध में परिवार के लोगों ने कही भी कोई शिकायत नहीं की है। एक साथ परिवार के सात लोगों की तबियत खराब होने से परिवार में हड़कंप मचा है।