फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   senior associate suspend

Hapur News: समाज कल्याण विभाग में तैनात सह वरिष्ठ सहायक निलंबित

Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 04 Sep 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
senior associate suspend
हापुड़। समाज कल्याण विभाग में तैनात सह वरिष्ठ सहायक उर्दू अनुवादक जाकिर हुसैन को निदेशक कुमार प्रशांत ने निलंबित किया है। वर्ष 2013 से 2017 में गाजियाबाद में तैनाती के दौरान हुई अनियमितताओं के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 से जाकिर हुसैन बागपत में तैनात हैं। इसके साथ ही वह हापुड़ में भी जिला समाज कल्याण विभाग में कार्यालय से तभी से ही संबद्ध हैं। सप्ताह में तीन दिन वह बागपत और तीन दिन हापुड़ कार्यालय में ड्यूटी देते हैं।
विज्ञापन


पत्र में विभाग के निदेशक कुमार प्रशांत ने कहा है कि गाजियाबाद में तैनाती के दौरान अनुसूचित जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अनियमितताएं हुई थीं। यह वित्तीय अनियमितताएं वर्ष 2013 से 2017 के बीच हुई थीं। इसको लेकर इनके विरुद्ध गाजियाबाद में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब मामले की विवेचना में सामने आया है कि संस्थाओं से सांठ-गांठ करने व छात्रों पर संस्था से समझौता कर दबाव बनाने और अपने पदीय कर्तव्यों व दायित्वों का सम्यक रूप से निर्वहन नहीं किया गया। इस पर विभागीय अनुशासनिक जांच को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में वह समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक मेरठ मंडल के यहां संबद्ध रहेंगे। मामले में विभागीय अनुशासनिक जांच के लिए मेरठ मंडल के उप निदेशक को जांच अधिकारी भी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -

जाकिर हुसैन के निलंबित होने का पत्र प्राप्त हुआ है। यह प्रकरण गाजियाबाद जिले का है। वर्तमान में वह हापुड़ और बागपत दोनों जगह पर तैनात हैं। उनके पास हापुड़ में सूचना आदि बनाने का कार्य था।

- शिवकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed