Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   secretary suspend of ganna samiti

Hapur News: सात करोड़ के घोटाले में हापुड़ गन्ना समिति के सचिव भी निलंबित

Sat, 10 May 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 10 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
secretary suspend of ganna samiti
हापुड़। गन्ना समिति में हुए सात करोड़ रुपये के गबन के मामले में अब गन्ना समिति के सचिव को भी शासन ने निलंबित कर दिया है। जबकि, लिपिक भारत कश्यप को दो दिन पहले निलंबित किया गया था। वहीं, मामले में मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गई है, इसमें चार सदस्यीय कमेटी बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि गन्ना समिति हापुड़ में वर्ष 2020 से 2024 तक चेयरमैन पद खाली रहा था। इस बीच समिति के बचत खातों से करीब सात करोड़ रुपये का गबन किया गया। समिति के लिपिक ने अपने, पत्नी और बहन के छह खातों में यह राशि ट्रांसफर की थी। मामले का खुलासा होने पर गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी ने डीएम कार्यालय में शिकायत कर पूरी जानकारी दी थी। इस मामले में लिपिक भारत कश्यप को दो दिन पहले निलंबित किया गया था। जबकि, सचिव मनोज कुमार के निलंबन की संस्तुति कर शासन को पत्र भेज दिया गया था। जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन खान ने बताया कि सचिव मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी चल रही है। वहीं मनोज कुमार को आयुक्त गन्ना एवं चीनी के अधीन आबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन




जिला गन्ना अधिकारी ने कराई थी जांच --

डीसीओ सना आफरीन ने एक मई को पांच सदस्य कमेटी का गठन कर जांच शुरू कराई थी। 24 घंटे बाद यह रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई थी, उसी दिन रात को ही डीएम ने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे। जांच के दौरान बिल वाउचरों पर फर्जी हस्ताक्षर मिले थे। डिस्पैच रजिस्टर में भी सैकड़ों वाउचरों का उल्लेख नहीं मिला था। इस मामले में डीसीओ ने कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम कार्यालय को फाइल भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार सदस्यीय कमेटी कर रही जांच

डीएम अभिषेक पांडेय ने डिप्टी कलक्टर अंकित कुमार वर्मा को मजिस्ट्रीयल जांच सौंपी थी। जांच कमेटी में सीओ हापुड़ नगर, एसटीओ हापुड़ और डीसीओ हापुड़ के सदस्य नामित किया गया है। अंकित कुमार वर्मा ने बताया कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी, सामान्य जन को अपना लिखित व मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा तो वह तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपस्थित होगा अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। मामले में ऑडियो व वीडियो भी साक्ष्य के रूप में लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed