फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   school van fell into a roadside ditch in Hapur 19 students were in the vehicle

राहगीर बने मसीहा: सड़क किनारे खाई में गिरी स्कूल लेकर जा रही वैन, गाड़ी में सवार थे 19 छात्र; मची चीख पुकार

Thu, 04 Jul 2024 05:59 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 04 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उनके अभिभावक और स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए, हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
school van fell into a roadside ditch in Hapur 19 students were in the vehicle
खाई में गिरी स्कूल बैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव हरोड़ा कोठी के निकट स्कूली बच्चों से भरी एक वैन कार अचानक सड़क किनारे करीब 15 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। गनीमत रही कि किसी कोई गंभीर चोट नहीं आई। बच्चों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सभी को सकुशल बाहर निकाला। वहीं मामले की जानकारी पर पुलिस में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही बच्चों को अभिभावक अपने घर ले गए है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र अंतर्गत गांव रझैडा में स्थित एसजीवी पब्लिक स्कूल की वैन गाड़ी गुरुवार की सुबह को क्षेत्र के गांव हरोड़ा, कोठी, खागोई, रझैटी इत्यादि गांव से स्कूली बच्चों को लेने के लिए गई थी। बच्चों को लाने के दौरान गाड़ी खराब हो गई। इसकी जानकारी चालक ने स्कूल में दी तो वहां से एक अन्य प्राइवेट वैन गाड़ी को बच्चों को लेने के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से वैन गाड़ी का चालक 19 बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। गांव हरोड़ा कोठी के निकट सड़क पर सामने से भैस बुग्गी आने से चालक ने बचाने का प्रयास किया तो सड़क किनारे की मिट्टी खिसक जाने से गाड़ी सड़क किनारे करीब 15 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई। गाड़ी के पलटने से उसमे सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जैसे तैसे कर कार में फंसे सभी बच्चों समेत चालक को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन

बच्चों को गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उनके अभिभावक और स्कूल स्टाफ को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अभिभावक अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए, हालांकि इस घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही सभी लोग वहां से चले गए। इस संबंध में ट्रेनी सीओ पीयुष ने बताया कि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है, अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed