{"_id":"645a78e6b1b24e51bf09b0f4","slug":"school-time-has-changed-hapur-news-c-30-1-102071-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूलों में अब दोपहर दो बजे तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूलों में अब दोपहर दो बजे तक होगी पढ़ाई
Tue, 09 May 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 09 May 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई होगी। अप्रैल महीने में विभागीय अधिकारियों ने अधिक गर्मी का हवाला देकर स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कर दिया था। इन दिनों तापमान 41 डिग्री है और आने वाले एक सप्ताह में 46 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन अधिकारियों को अब मौसम ठीक लग रहा है, आदेश में भी इसका हवाला दिया गया है।
गर्मियों में लू को लेकर शासन ने अलर्ट घोषित किया है, स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को बेसिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर, अत्यधिक गर्मी का हवाला देते हुए स्कूलों में पढ़ाई सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कराए जाने के आदेश दिए गए थे, यह आदेश अब तक लागू था।
बच्चे सुबह ठंड में ही स्कूल आते थे और दोपहर से पहले घर पहुंच जाते थे। लेकिन अब आदेश में बदलाव किया गया है, दरअसल, अधिकारियों को मौसम सामान्य लग रहा है और चढ़ता तापमान भी कम ही लग रहा है। जिस कारण आदेश में हवाला दिया है कि अब मौसम सामान्य है, इस कारण स्कूलों का समय परिवर्तित किया जा रहा है। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कक्षाओं के संचालन का आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह के अंदर तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है, बता दें कि परिषदीय स्कूलों के बहुत से बच्चों के पैरों में जूते तक नहीं हैं, स्कूलों में पंखे तक भी नहीं है। ऐसे में उन्हें दोपहर दो बजे स्कूल से घर पहुंचना काफी मुश्किल भरा होगा, सेहत को भी नुकसान हो सकता है।
--
निजी स्कूलों में छोटे बच्चों की पहले ही हो रही छुट्टी-
जिले के अधिकांश निजी स्कूलों में छोटे बच्चों को दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक ही घर भेज दिया जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण अधिकांश स्कूलों में यह व्यवस्था चलायी जा रही है।
--
कोट -
मौसम अब सामान्य है, इस कारण स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक स्कूल चलेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।-- अर्चना गुप्ता, बीएसए।
विज्ञापन
गर्मियों में लू को लेकर शासन ने अलर्ट घोषित किया है, स्कूलों में भी गर्मियों की छुट्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को बेसिक विभाग की ओर से आदेश जारी कर, अत्यधिक गर्मी का हवाला देते हुए स्कूलों में पढ़ाई सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कराए जाने के आदेश दिए गए थे, यह आदेश अब तक लागू था।
विज्ञापन
बच्चे सुबह ठंड में ही स्कूल आते थे और दोपहर से पहले घर पहुंच जाते थे। लेकिन अब आदेश में बदलाव किया गया है, दरअसल, अधिकारियों को मौसम सामान्य लग रहा है और चढ़ता तापमान भी कम ही लग रहा है। जिस कारण आदेश में हवाला दिया है कि अब मौसम सामान्य है, इस कारण स्कूलों का समय परिवर्तित किया जा रहा है। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक कक्षाओं के संचालन का आदेश जारी हुआ है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह के अंदर तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई है, बता दें कि परिषदीय स्कूलों के बहुत से बच्चों के पैरों में जूते तक नहीं हैं, स्कूलों में पंखे तक भी नहीं है। ऐसे में उन्हें दोपहर दो बजे स्कूल से घर पहुंचना काफी मुश्किल भरा होगा, सेहत को भी नुकसान हो सकता है।
निजी स्कूलों में छोटे बच्चों की पहले ही हो रही छुट्टी-
जिले के अधिकांश निजी स्कूलों में छोटे बच्चों को दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक ही घर भेज दिया जाता है। अत्यधिक गर्मी के कारण अधिकांश स्कूलों में यह व्यवस्था चलायी जा रही है।
कोट -
मौसम अब सामान्य है, इस कारण स्कूलों का समय परिवर्तित कर दिया है। स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक स्कूल चलेंगे। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।