{"_id":"650f1ce5fb569b553809bdcd","slug":"school-committee-suspend-teacher-hapur-news-c-135-1-hpr1001-3254-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली शिक्षिका निलंबित
Sat, 23 Sep 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। ततारपुर स्थित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कुछ दिन पहले छात्रों की राखी और कलावा खुलवाकर कूड़ेदान में फिंकवाने के मामले में कमेटी ने शिक्षिका वर्जीनिया को निलंबित कर दिया है।
21 अगस्त को यह मामला प्रकाश में आया था। कुछ अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया था। अभिभावकों का आरोप था कि शिक्षिका ने छात्रों के हाथों में बंधी राखियां और कलावा खुलवाकर कूड़ेदान में फेंकवा दिया था। वहीं देवी देवताओं के संबंध में गलत टिप्पणी की थी। इस मामले में एसडीएम सुनीता सिंह की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। जबकि स्कूल द्वारा भी एक कमेटी गठित की गई थी। स्कूल प्रबंधन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मामले मेें शिक्षिका वर्जीनिया का बयान लिया। उसने बताया कि उसने केवल उन बच्चों को राखी उतारने के लिए बोला था, जिनके हाथ में एक से अधिक राखियां थीं। उनका उद्देश्य किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल की प्रबंधक कमेटी ने उसे निलंबित कर दिया गया है।