{"_id":"64fa05396c9819c476086d9a","slug":"scam-of-35-thousand-rupees-hapur-news-c-306-1-gha1001-1292-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राशन कार्ड का सत्यापन करने के बहाने खाते से उड़ाए 35 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राशन कार्ड का सत्यापन करने के बहाने खाते से उड़ाए 35 हजार
Thu, 07 Sep 2023 10:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। राशन कार्ड सत्यापन करने के बहाने साइबर ठगों ने महिला के खाते से 35 हजार रुपये साफ कर दिए। पीडि़ता ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला पट्टी जाटान निवासी बबली ने बताया कि उसका खाता एयरटेल पेमेंट बैंक की शाखा गढ़ में है। जिसमें पीडि़ता ने कई बार में 35 हजार रुपये जोड़कर रखे हुए थे। पीडि़ता ने बताया कि 8 अक्तूबर 2022 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और राशन कार्ड के सत्यापन के लिए कहने लगा। फोन पर बात करने के दौरान युवक ने मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा, उसके पूछने पर बता दिया। जिसके बाद वह 10 अक्तूबर को बैंक में खाते से पैसा निकालने के लिए गई तो खाते में शून्य बैलेंस था। पीडि़ता ने बताया कि इस संबंध में शाखा प्रबंधक से शिकायत की लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। जिसके बाद कोतवाली जाकर शिकायत दी, वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा एसपी को भी शिकायती पत्र दिया, लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं मिला। मजबूरी में पीड़िता ने न्यायालय में शिकायत की। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हो पाया है।
कोतवाली प्र्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर साइबर ठगों को जल्द पकड़ा जाएगा।