फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 20 thousand rupees

Hapur News: सउदी अरब भेजने के नाम पर युवक से 20 हजार हड़पे

Sat, 09 Sep 2023 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
scam of 20 thousand rupees
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक युवक से गांव के ही व्यक्ति ने सउदी अरब भेजने के नाम 20 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ निवासी साजिद ने बताया कि करीब दो माह पहले गांव के ही एक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने उसका सउदी अरब जाने के लिए वीजा तैयार कराने के लिए कहा था। पीड़ित ने भरोसा कर उसके खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए। दो माह से वह उसके घर के चक्कर काट रहा है, न तो पैसे वापस कर रहा है, न ही वीजा तैयार कराया है। अब आरोपी ने पैसे वापस देने से भी मना कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed