फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   same railway track rajdhani and malgadi

Hapur News: एक ही ट्रैक पर पहुंची मालगाड़ी और राजधानी एक्सप्रेस, टला हादसा

Mon, 24 Jul 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 24 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
same railway track rajdhani and malgadi
गढ़मुक्तेश्वर। मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही राजधानी एक्सप्रेस उसी ट्रेक पर पहुंच गई, जिस पर मेगा ब्लॉक के कारण एक मालगाड़ी को रोका गया था। राजधानी के ड्राइवर को जब सिग्नल नहीं मिला तो उसने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर समय रहते रोक दिया। करीब दस मिनट बाद लाइन नंबर दो से उसे दिल्ली की तरफ रवाना किया गया। हालांकि अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को साफ करने के लिए दो फाटकों को बंद रखा गया। जहां कार्य चल रहा है। इस दौरान यहां से ट्रेनों को कम गति के साथ गुजारा जा रहा है। सोमवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुरादाबाद की ओर से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेक एक पर चल रही थी। जब वह सिंभावली के पास पहुंची तो उसे ट्रेन के ड्राइवर को सिग्नल नहीं मिला। चालक ने समझदारी का परिचय देकर गाड़ी को सिंभावली रेलवे स्टेशन के आउटर से पहले ही रोक लिया। बड़ी बात है कि इसी ट्रैक पर आगे मालगाड़ी खड़ी थी। राजधानी की गति उस समय कम होने के कारण उसे रोक दिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।करीब दस मिनट बाद सिग्नल मिलने पर ट्रेन को आगे की तरफ रवाना किया गया। अधिकारियों का दावा है कि रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में मरम्मत कार्य और सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते ट्रेन प्रभावित रहीं है। लाइन नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी थी जिसके बाद राजधानी को लाइन नंबर दो से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed