{"_id":"6900fe0015f067760702ad2b","slug":"samajwadi-welcome-shivpal-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132103-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छिजारसी टोल प्लाजा पर शिवपाल यादव का भव्य स्वागत
Tue, 28 Oct 2025 11:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का मंगलवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मेरठ में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे शिवपाल यादव के काफिले के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। संगठन से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि जनता आज बदलाव चाहती है और सपा ही प्रदेश की आवाज बनेगी।
शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं और समाजवादी नीतियों को मजबूती से रखें। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु राणा और पदम सिंह ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं में गजब का जोश है और पार्टी आगामी चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन
स्वागत कार्यक्रम में अक्षांश, बबलू प्रधान, अरुण तोमर, रियाज अहमद, वसीम, पियूष, मनोज राणा, बिलाल, गगन शर्मा, वंश ठाकुर, अमित तोमर, संजीव, अशोक, राकेश, राघव सहित काफी सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।