{"_id":"66a12cec316f49602606048d","slug":"samajwadi-delegates-meet-from-akhilesh-yadav-hapur-news-c-135-1-hpr1001-113056-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रामा अस्पताल मामले अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रामा अस्पताल मामले अखिलेश यादव से मिला प्रतिनिधिमंंडल
Wed, 24 Jul 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रामा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मामले में बुधवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल पीडि़त जावेद के साथ दिल्ली में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। अखिलेश यादव ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट के साथ लखनऊ बुलाया है।
बिजनौर निवासी जावेद ने अपनी मां जुबेदा को कमर के ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए रामा मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन लगातार रक्तस्रात होने पर उसने चिकित्सकों से केस समरी मांगी ताकि अपनी मां को किसी और अस्पताल में दिखा सके। रिपोर्ट न देने पर पीडि़त का अस्पताल से विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी राजकुमार अग्रवाल, कोतवाल और दरोगा पर भी कार्रवाई हो गई।
इस प्रकरण में बुधवार को जावेद के साथ सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष बबलू प्रधान के नेतृत्व में दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिलेश यादव से मिला था। उन्होंने मामले की विस्तृत रिपोर्ट के साथ सभी को लखनऊ बुलाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को विधानसभा से लेकर संसद तक उठाया जाएगा और न्याय दिलाया जाएगा। एडवोकेट अनिल आजाद ने कहा कि रामा मेडिकल कालेज का एक हिस्सा ग्रीन बैल्ट में बना हुआ है। लेकिन अधिकारी जानकर भी कार्रवाई नहीं कर रहे है। इस अवसर पर इकबाल कुरैशी, संजय गर्ग, सीमा तनेजा, श्याम सुंदर भर्जी, संजय यादव, अख्तर मलिक मौजूद रहे।