फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   salary deduction of 28 blo

Hapur News: निर्वाचन ड्यूटी से किया इन्कार, 28 बीएलओ का रुकेगा वेतन

Thu, 28 Aug 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 28 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
salary deduction of 28 blo
हापुड़। हापुड़ और सिंभावली ब्लॉक के 28 बीएलओ ने निर्वाचन ड्यूटी करने से इन्कार कर दिया है। इस मामले में अब उप जिला मजिस्ट्रेट ने बीएसए को पत्र लिखा है। कार्य में लापरवाही बरतने पर इन सभी का अगस्त माह का वेतन व मानदेय रोकने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के लिए विकास खंडवार ग्राम पंचायतों में बूथ स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके लिए 13 अगस्त को इन्हें तहसील सभागार कक्ष में प्रशिक्षण भी दिया गया, लेकिन हापुड़ और सिंभावली ब्लॉक के 28 शिक्षामित्र व सहायक अध्यापकों ने न तो प्रशिक्षण प्राप्त किया और न ही अभी तक निर्वाचन सामग्री प्राप्त की है।
विज्ञापन


इस मामले में जब इन्हें फोन कर सामग्री प्राप्त करने के लिए कहा जाता है तो यह कार्य करने से इन्कार कर देते हैं। यहां तक कि निर्वाचन कार्य न करने के लिए आवेदन देने की बात कहते हैं। अब इन सभी बीएलओ के खिलाफ कार्य में लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मामले में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि कार्य से मना करने वाले सभी 28 बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। सभी की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश --

शिक्षामित्र बबली देवी, सुनील कुमार, प्रेमलता, गीता रानी, पबीशा, राजकुमारी, माधुरी शर्मा, सपना दीक्षित, शबनम प्रवीन और सहायक अध्यापक सुजाता रानी, संदीप कुमार, सोनिया सिंह, अंजू, नरगिस जहीर, रजनी, अंशु सिंह, पूनम, रानी वर्मा, आलिया खातून, सविता, बबीता, रंजना, संगीता गंगवार, ममता त्यागी, सीमा मलिक, रेनू वर्मा, संजय कुमारी, आकांक्षा कौशिक का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।




युवा उद्यमी विकास अभियान को लेकर दिए निर्देश

हापुड़। विकास भवन के सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की बैठक हुई। उपायुक्त उद्योग अलका वर्मा ने जनसेवा केंद्र के संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भरे जाने वाले फार्मों में गलती नहीं होनी चाहिए। गलतियों के कारण कई फार्म निरस्त हो रहे हैँ। यदि इस कारण से फार्म निरस्त होते हैं तो जनसेवा केंद्र के संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed