फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sage will fall on veterinarians

झोलाछाप पशु चिकित्सकों पर गिरेगी गाज

Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़ Updated Sun, 09 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sage will fall on veterinarians
veterinarians - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं का इलाज करने वाले झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ पशु पालन विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग के निर्देश पर ऐसे झोलाछाप चिकित्सकों को चिंह्नित कर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया जा चुका है।

विज्ञापन


बता दें कि दूर दराज के गांवों में पशुओं के बेहतर इलाज के लिए शासन ने पशुपालन विभाग में सचल पशु चिकित्सालय की व्यवस्था की है। इसके लिए विभाग को कई गाडिय़ां दी गई है। गाड़ी में पशुओं के इलाज से संबंधित तमाम किट मौजूद हैं। फोन पर सूचना मिलते ही उक्त गाडिय़ों में तैनात स्टॉफ कुछ ही देर में पशुपालक के पास पहुंच जाता है।
विज्ञापन


लेकिन जिले के चारों ब्लॉकों में 50 से ज्यादा झोलाछाप चिकित्सक सक्रिय हैं, जो पशुओं का इलाज कर रहे है। यह ही नहीं दवा के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है। विभाग ने इसकी सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं सीवीओ ने तीन टीमों का गठन कर, ऐसे चिकित्सकों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। रंगे हाथ पकड़ में जाने पर संबंधित झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।


मुख्य चिकित्साधिकारी डा.वाईपी सिंह का कहना है कि पशुओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। झोलाछाप चिकित्सक देहात में ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed