फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Running motorcycle catches fire on national highway 09 near Hapur

हापुड़: हाईवे पर चलती बाइक में लगी आग, जिंदा जलकर खाक हो गया बाइक सवार

Tue, 30 Mar 2021 11:11 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Mar 2021 11:11 PM IST
सार

  • बाईपास पर चलती बाइक में आग लगने से सनसनी
  • उस पर सवार व्यक्ति भी जिंदा जलकर खाक हो गया
  • घटना के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया

विज्ञापन
Running motorcycle catches fire on national highway 09 near Hapur
चलती बाइक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे-9 पर फिसलकर गिरने के बाद तेज रफ्तार बाइक में आग लग गई। बाइक के नीचे फंसने से युवक भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को युवक को बचाने तक का मौका नहीं मिला। 

विज्ञापन


होली खेलने में मस्त हाफिजपुर पुलिस घटना के 45 मिनट और फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त बीबी नगर, बुलंदशहर निवासी युवक के रूप में हुई है। वह एक दिल्ली में एक पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर बाइक सवार युवक गाजियाबाद की तरफ से आ रहा था। 
विज्ञापन


जैसे ही बाइक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेएमएस कॉलेज कट के पास पहुंची तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और चालक का एक पैर बाइक में फंस गया। घटना के बाद हाईवे पर दूसरे वाहन चालक जब तक कुछ समझ पाते बाइक धूं-धूं करके जलने लगी। खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके की तरफ दौड़े, लेकिन आग इतनी इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में आग ने बाइक और युवक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन काफी देर तक दोनों में कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना के करीब 30 मिनट बाद हाइवे पेट्रोलिंग जीप मौके पर पहुंची और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया। करीब 45 मिनट बाद पुलिस और एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस की लेटलतीफी से लोगों में खासा रोष दिखाई दिया। मृतक के अवशेष से अधजली हालत में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त बुलंदशहर जिले के बीबी नगर के मोहल्ला ब्रह्म दरवाजा निवासी मनोज चौहान(33) पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार मनोज चौहान दिल्ली में झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। होली पर उसे छुट्टी नहीं मिली थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह ड्यूटी करके अपने घर बीबी नगर के लिए लौट रहा था। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों को छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम 
घटना हाईवे के बीचोबीच हुई जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन रेंग रेंगकर गुजरते रहे। घटना के दौरान हादसे का वीडियो बनाने वालों की भी कमी नहीं थी। पुलिस की गैर मौजूदगी में लोग वाहन से उतरकर आग की घटना को संवेदनहीनता के साथ अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया।


होली मनाने में मशगूल रही हाफिजपुर पुलिस, एसपी को करना पड़ा फोन
पुलिस किसी घटना के लिए इतनी भी लापरवाह हो सकती है, इसका नजारा इस घटना के दौरान देखने को मिला। लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बचे हुए अवशेष से उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed