फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rs 90,000 withdrawn from youth's account after hacking his mobile

Hapur News: मोबाइल हैक कर युवक के खाते से निकाले 90 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 90,000 withdrawn from youth's account after hacking his mobile
गढ़मुक्तेश्वर। साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर उनके बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और गढ़ कोतवाली में भी तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला होली निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि रविवार को वह अपने मोबाइल फोन पर कुछ जरूरी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल की स्क्रीन अपने आप चलने लगी और फोन असामान्य तरीके से काम करने लगा। उन्हें आशंका हुई कि उनका मोबाइल हैक हो गया है। इसके बाद उन्होंने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने फोन दोबारा ऑन किया और बैंकिंग एप के माध्यम से अपने खाते की जांच की तो उनके होश उड़ गए। खाते से 90 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं किया था और न ही किसी को बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा की थी। घटना के बाद पीड़ित राहुल ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही गढ़ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि साइबर सेल की मदद से लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed