{"_id":"1166f767686682766573bca53c87d9a6","slug":"route-diversion-from-21-nov-on-ganga-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-24 पर 21 नवंबर से रूट डायवर्जन गढ़ गंगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-24 पर 21 नवंबर से रूट डायवर्जन गढ़ गंगा मेला
अमर उजाला, गढ़
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ और अमरोहा के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर कार्तिक मेले के लिए हाईवे को पर 21 नवंबर से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
हाईवे पर गढ़ क्षेत्र में भारी और मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लग जाएगी। कार्तिक मेले के दौरान नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहती है।
जिसे लेकर रविवार शाम हापुड़ और अमरोहा के पुलिस-प्रशासन की कोऑर्डिनेशन कमेटी के बीच इस मुद्दे पर अमरोहा में चर्चा हुई है। जिसमें एसपी योगेश सिंह हापुड़ और संजीव त्यागी अमरोहा की मौजूदगी में रूट डायवर्जन की रूपरेखा तैयार की गई है। उस पर 21 नवंबर की शाम से 26 नवंबर की शाम पांच बजे तक डायवर्जन प्रभारी रहेगा।
विज्ञापन
यह से निकाले जाएंगे भारी वाहन
1. मुरादाबाद से दिल्ली : मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद, दिल्ली भेजा जाएगा।
2. दिल्ली से मुरादाबाद : गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।
3. मुरादाबाद से मेरठ : अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर निकलेंगे।
4. हापुड़ से मुरादाबाद : गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर वाहन निकलेेंगे।
5. चांदपुर से दिल्ली : वाहन बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
6. गजरौला चौपला से दिल्ली : वाहन हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।
7. स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ : वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।
8. गढ़ से रामपुर : वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे।
9. हापुड़ से मुरादाबाद :वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे।
10. रामपुर से दिल्ली : वाहनों को वाया चंदौसी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर लाल कुआं गाजियाबाद से निकलेंगे।
ट्रकों के लिए अलग से यार्ड
रूट डायवर्जन के दौरान भारी वाहन अक्सर ढाबों के आसपास सड़कों के किनारे खड़े हो जाते हैं। जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति बन जाती है। इस बार पुलिस-प्रशासन ने इस समस्या से प्रभावी ढंग में निपटने की तैयारी की है। सीओ अमरोहा शील कुमार का कहना है कि योजना के तहत ट्रकों को ढाबों पर रोकने की बजाए अलग से यार्ड बनाए जाएंगे।
हाईवे के रूट डायवर्जन पर पूरी सख्ती के साथ अमल कराया जाएगा। इसमें कोई भी लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - आरके सिंह, मेला सीओ